मुंगेली/सावन माह के पावन अवसर पर मुंगेली सर्व ब्राह्मण परिषद् के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को श्री राम मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का भव्य महारुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
महारुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का 35 लीटर दूध से भव्य अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, बेलपत्र एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से विधिवत अभिषेक किया तथा परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर अवधेश पाठक द्वारा भी 11 लीटर दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में धार्मिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां अर्पित कीं। जैसे ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा “हर-हर महादेव” के जयघोष लगाए गए, पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से श्री राम मंदिर परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर श्रीमती कल्पना मिश्रा एवं श्रीमती रश्मि तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
महारुद्राभिषेक के पश्चात हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया। इसके बाद विधिवत रूप से तैयार किए गए 6 पार्थिव शिवलिंगों का बाजे-गाजे के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित समाजजनों को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला शर्मा ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, समाजजनों, सदस्यों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र दुबे, स्वतंत्र मिश्रा, मनोज तिवारी, छत्रपाल उपाध्याय, वतन शर्मा, परमानंद शर्मा, राहुल पाण्डे, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पाठक, प्रतिमा पाण्डेय, अनिता पाण्डेय, संगीता दुबे, निशू मिश्रा, अनिता तिवारी, नीलिमा तिवारी, प्रीति शर्मा, पूनम चौबे, समीक्षा, सोमी पांडे, मंजु शर्मा, मंदाकिनी पांडे, चंद्रकांता तिवारी, शकुन पांडे, शैल दीवान, शोभा, किरण शुक्ला, रूपरेखा शर्मा, रमा मिश्रा, इंदु मिश्रा, अंशु मिश्रा, प्रेमा वाजपेई, शिरोमणि तिवारी, अनिता शुक्ला, संध्या उपाध्याय, ज्योति शर्मा, बेबी उपाध्याय, किरण तिवारी, इन्द्रानी तिवारी, यामिनी मिश्रा, राधा तिवारी, प्रभा चतुर्वेदी, निधि बाजपेई, विमला दीक्षित, सरस्वती शर्मा, प्रिंशी दुबे, आकांक्षा, रम्भा तिवारी, रीता उपाध्याय, माधुरी शुक्ला, चन्दा तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
सावन के पावन महीने में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धा, आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का सुंदर संदेश दिया। भगवान शिव के जयघोष से गूंजता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बना रहा।



