मुंगेली/शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का माहौल पूरे अंचल में बना हुआ है। नवरात्रि के पांचवें दिन पंचमी के अवसर पर मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला अपनी पत्नी निशा शुक्ला के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां महामाया की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक माथा टेककर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं उनकी पत्नी निशा शुक्ला ने मां महामाया के दर्शन कर परिवार सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की प्रार्थना की। उन्होंने नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जनकल्याण एवं नगर की उन्नति की कामना की।
भैरव बाबा के दरबार में भी की पूजा अर्चना
मां महामाया के दर्शन-पूजन के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं उनकी पत्नी निशा शुक्ला ने भैरव बाबा के मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा एवं उनके विभिन्न स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व होता है। ऐसे में पंचमी के पावन दिन महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु अपने परिवार और समाज की सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
नवरात्रि में भक्तिमय हुआ वातावरण
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था रहती है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के पांचवें दिन भी मां के दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का भाव बना रहा।
मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का अपनी पत्नी के साथ महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करना और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करना नवरात्रि के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है। उन्होंने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर नगर की खुशहाली,शांति और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।



