मुंगेली/भाई-बहन के पवित्र प्रेम,स्नेह,विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मुंगेली नगर सहित जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहाकि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं,बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम,विश्वास,अपनत्व और जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की भावना को मजबूत करने वाला पावन अवसर है।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहाकि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन का पर्व इस रिश्ते की पवित्रता और मजबूती को और अधिक बढ़ाता है। बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधी गई राखी प्रेम,विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक होती है,वहीं भाई भी अपनी बहन की सुरक्षा,सम्मान और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा,पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों से जुड़ा पर्व है। यह पर्व परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ ही समाज में प्रेम,सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है।
रोहित शुक्ला ने कहा कि आज के बदलते दौर में जब परिवार और रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं,ऐसे पर्वों का महत्व और भी बढ़ जाता है। रक्षाबंधन हमें अपने रिश्तों को समय देने,एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और परिवार के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम,सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दें। उन्होंने सभी बहनों के सुख,समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक भाई-बहन का रिश्ता सदैव प्रेम,विश्वास और स्नेह से मजबूत बना रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मुंगेली नगर सहित समस्त जिलेवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



