मुंगेली/प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का जन्मदिन बीते 23 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समर्थकों ने रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इसी क्रम में मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला भी रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई तथा रोहित शुक्ला ने भूपेश बघेल के स्वस्थ,दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दिए जाने के दौरान खींची गई तस्वीर को स्वयं भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी समर्थकों,कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देना उनके लिए आत्मीय एवं सुखद अवसर रहा। उन्होंने प्रदेश के लिए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनका अनुभव और योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य भी किए गए। मुंगेली क्षेत्र में भी उनके समर्थकों में जन्मदिन को लेकर उत्साह देखने को मिला।



