मुंगेली/प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के मुंगेली आगमन पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर के दाऊपारा चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एजाज खोखर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपने लोकप्रिय नेता का जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टी.एस. सिंहदेव ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि एक विशाल परिवार है। उन्होंने आगे कहाकि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में सक्षम है और विपक्षी दलों को सशक्त जवाब देने की क्षमता रखता है।
इस अवसर पर एजाज खोखर ने कहाकि मुंगेली नगर के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि टी.एस. सिंहदेव जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता का आगमन हुआ। उन्होंने कहाकि सिंहदेव का व्यक्तित्व बेहद सरल और सहज है,जिससे पार्टी का हर कार्यकर्ता उनसे सीधे जुड़ सकता है और उनके अनुभवों से प्रेरणा ले सकता है।
नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव ने कहाकि श्री सिंहदेव के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ऐसे नेतृत्व से कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वहीं पूर्व पार्षद संजय जायसवाल ने कहाकि टी.एस. सिंहदेव का व्यक्तित्व जितना विशाल है, उतना ही उनका हृदय भी कार्यकर्ताओं के प्रति कोमल है। उनके सानिध्य से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, टी.एस. सिंहदेव के इस दौरे ने मुंगेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है,जो आगामी राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता,पार्षद अजय साहू,अशोक चंद्राकर,कृपा शंकर तिवारी,निधि पौराणिक,आरिफ खोखर,नीरज यादव,राजा माणिक,एहसान अली,नावेद रजा,यशवंत पात्रे,याकूब अली,अजय यादव,सतीश तंबोली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे



