मुंगेली/नगर क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत जरूरतमंद लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा के प्रयासों से उनके वार्ड के तीन हितग्राहियों प्रभा चतुर्वेदी,प्रमिला चतुर्वेदी एवं सरोज चतुर्वेदी का पीएम आवास स्वीकृत किया गया है।
आवास स्वीकृत होने के बाद तीनों हितग्राही अपने परिवार के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर उनके द्वारा नपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने कहाकि इस योजना के माध्यम से उन्हें पक्के घर का सपना पूरा होने की दिशा में बड़ी सहायता मिली है।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहाकि हमारी सरकार के द्वारा आम जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अपने वार्ड सहित पूरे नगर के नागरिकों से अपील की कि वे शासन की पी एम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अन्नू साहू,रवींद्र केशरवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



