मुंगेली/प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता टी.एस. सिंहदेव (बाबा साहब) का मुंगेली नगर में गरिमामयी आगमन हुआ। इस दौरान वे लोरमी बाईपास रोड स्थित मंगल भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में विशेष रूप से शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा कराया जा रहा है। पंडाल में पहुँचकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा व्यासपीठ का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली,सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।इस दौरान उनके आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और उनकी पत्नी निशा शुक्ला एवं उनके पिता छोटेलाल शुक्ला सहित अन्य परिजनों ने भव्य स्वागत किया
एजाज खोखर के नेतृत्व में हुआ गजमाला से ऐतिहासिक स्वागत
इससे पहले टी.एस. सिंहदेव के मुंगेली नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया।महाराणा प्रताप चौक के समीप कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एजाज खोखर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान टी.एस. सिंहदेव को एक विशाल गजमाला पहनाकर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। बाबा साहब ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहाकि
श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है,बल्कि यह हमारे जीवन को सही दिशा देने वाला साक्षात ज्ञान का सागर है। मुंगेली की इस पावन धरा पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला जी और उनके परिवार द्वारा कराया जा रहा यह आयोजन सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता,आपसी प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज के इस व्यस्त दौर में भगवान की कथा श्रवण के लिए समय निकालना आत्मा को शांति प्रदान करता है। मैं यहाँ आकर और आप सभी का अगाध स्नेह पाकर अभिभूत हूँ।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एजाज खोखर ने कहाकि
हमारे मार्गदर्शक और जनप्रिय नेता टी.एस. सिंहदेव जी का मुंगेली आगमन हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। बाबा साहब का सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुंगेली की जनता और कांग्रेस परिवार हमेशा से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। आज कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह से आत्मीयता से किया गया उनका स्वागत यह साबित करता है कि लोगों के दिलों में उनके प्रति कितना सम्मान और अटूट विश्वास है।
दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम और धार्मिक लाभ के अवसर पर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,संजीत बनर्जी,वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल,हेमेंद्र गोस्वामी,संजय यादव,अरविंद वैष्णव,स्वतंत्र मिश्रा,अजय साहू,जय सोनी,संजय चंदेल,रवि कोसले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे



