मुंगेली/पर्यावरण संरक्षण और नगर को हरा-भरा बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सामाजिक संस्था “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने एक बार फिर सराहनीय कदम उठाया है। संस्था द्वारा संचालित लोकप्रिय अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली”के 10वें वर्ष के चौथे चरण का सफल आयोजन पुलिस लाइन रोड,मुंगेली में किया गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर नीम,कदम,बादाम और गुलमोहर जैसे 30 छायादार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। पौधों को मवेशियों व अन्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए।
ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प
कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और श्रेणिक पारख ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। मौसम में आ रहे असामान्य बदलाव भविष्य के लिए बड़े खतरे की घंटी हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण छोड़ना हम सभी की प्राथमिक नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आयोजनों तक सीमित न रहकर व्यक्तिगत स्तर पर भी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें।
वर्षा चक्र और प्राकृतिक संतुलन के लिए उठाया कदम
अभियान के चौथे चरण के प्रभारी धनराज परिहार एवं सह-प्रभारी रवि साहू ने बताया कि संस्था पिछले 9 वर्षों से निरंतर नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों,मार्गों और सार्वजनिक परिसरों में पौधारोपण करती आ रही है। इस बार पुलिस लाइन मार्ग का चयन विशेष रूप से इसलिए किया गया क्योंकि वृक्षों का सीधा संबंध क्षेत्र के वर्षा चक्र और पारिस्थितिक संतुलन से है। यदि समय रहते वृक्षारोपण नहीं किया गया तो भविष्य में मानसून और वर्षा चक्र गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। अब समय आ गया है कि हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपना व्यक्तिगत कर्तव्य माने।
पर्यावरण प्रेमियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति
इस पौधारोपण अभियान में संस्था के पदाधिकारियों,सदस्यों और नगर के प्रबुद्ध पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था के प्रमुख सदस्य:संयोजक रामपाल सिंह,सहसंयोजक रामशरण यादव,अध्यक्ष महावीर सिंह,कोषाध्यक्ष धनराज परिहार,सतपाल मक्कड़,गोखलेश सिंह,देवेंद्र परिहार,श्रेणिक पारेख,आशीष सोनी,अनुराग सिंह,गिरीश सुथार,सुनील वाधवानी,देवशंकर श्रीवास्तव,कोमल चौबे,नागेश साहू,राहुल मल्लाह,पवन यादव,आर्या सिंह,मुकेश पांडेय,वासु पांडेय,रवि साहू,धीरज जैन,पप्पू शर्मा,वैभव ताम्रकार,देवेंद्र सिंह,अजय चंद्राकर,चित्रकान्त सिंह,संतोष जांगड़े,श्रीओम सिंह,रघुराज सिंह,सुरेश यादव एवं सुमित उपाध्याय।
विशेष रूप से उपस्थित नगर के पर्यावरण प्रेमी:संतोष सोनकर,अरविंद रूपवानी,विजेंद्र मानिकपुरी,सोमेश नंदवानी,प्रियांक गुप्ता,नितेश लालवानी,प्रद्युम्न सिंह,सागर वैष्णव,व्यास सिंह,प्रकाश दुबे,आदर्श केशरवानी तथा जयकुमार मार्को।
संस्था के इस निरंतर प्रयास की संपूर्ण मुंगेली नगर में सराहना की जा रही है,और यह अभियान स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।



