मुंगेली/प्रदेश में शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित “सुशासन तिहार” के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को मुंगेली जिले के प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर नगर में उत्साह,श्रद्धा और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान मुंगेली नगर के विभिन्न चौक-चौराहों में स्थापित महापुरुषों एवं संतों की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,उपमुख्यमंत्री अरूण साव,वाणिज्य एवं उद्योग,श्रम,आबकारी तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले,तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,पार्षद आयशा मकबूल खान तथा प्रशासनिक अधिकारियों में संभागायुक्त सुनील जैन,आईजी बिलासपुर रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर कुंदन कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल,डीएफओ अभिनव कुमार,उपसंचालक एटीआर गणेश यू.आर.,अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी,जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय,मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट कार्यालय के पास स्थापित भारत रत्न की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत आधारशिला प्रदान की। उनका जीवन शिक्षा,संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायक मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दाऊपारा पहुंचे,जहां उन्होंने की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास ने सत्य,अहिंसा और समानता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को एकता,भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने पड़ाव चौक में वीर शिरोमणि की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने महाराणा प्रताप को भारतीय इतिहास का महान योद्धा बताते हुए कहा कि उनका जीवन साहस,त्याग,स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर रोड तिराहा में की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा सेवा,श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को मानव सेवा,भक्ति,परोपकार और संस्कारों की प्रेरणा देता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक वातावरण बना रहा। विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं स्थानीय नागरिकों और समाज प्रमुखों ने प्रतिमा स्थापना को जिले के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला कदम बताया।



