मुंगेली/जिले में हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रमों,भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मुंगेली के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श दुबे (प्रिंशु) द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शरबत ग्रहण कर आयोजकों की सराहना की। तेज गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए काफी राहतभरी साबित हुई।
इस कार्यक्रम में किशोर बैरागी और निक्कू जायसवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की और हनुमान जी के जन्मोत्सव को विशेष रूप से यादगार बनाया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाते हैं,बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।





