मुंगेली/जिले के सक्रिय और युवा कार्यकर्ता ऋतुराज सिंह परिहार को श्वेतगंगा मंडल का भाजयुमो महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर भाजयुमो और भाजपा एवं उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ऋतुराज सिंह परिहार का संगठनात्मक जीवन काफी सक्रिय और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है,जिससे उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का निरंतर विकास हुआ।
अपने समर्पण,मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा के चलते उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में महामंत्री का दायित्व दिया गया है जिसको उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही।वही श्वेत गंगा मंडल के महामंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके कार्यों की सराहना और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।
उनकी इस नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऋतुराज सिंह परिहार की नियुक्ति से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
कुल मिलाकर,ऋतुराज सिंह परिहार की इस उपलब्धि ने मुंगेली जिले में एक सकारात्मक माहौल तैयार कर दिया है और आने वाले समय में उनके नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



