मुंगेली/नगर के युवा भाजपा नेता,गौ सेवक,समाजसेवी एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत अमितेश विज्जु आर्य का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर उनके शुभचिंतकों,प्रदेश के नेताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं,सामाजिक संगठनों,व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य,दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना कर रहे हैं।
अमितेश विज्जु आर्य ने बहुत कम उम्र में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नगर पालिका परिषद में पूर्व पार्षद के रूप में जनप्रतिनिधित्व करने के साथ ही वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव के रूप में व्यापारियों से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन के पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
अमितेश आर्य की पहचान केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वे गौ सेवा और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहते हैं। नगर एवं आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता,सामाजिक कार्यों में सहभागिता तथा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की उनकी सक्रियता के चलते युवाओं और आम नागरिकों के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता है।
भाजपा के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले अमितेश आर्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। समर्थकों का कहना है कि उनकी सहजता,मिलनसार व्यवहार और लोगों के बीच लगातार उपलब्ध रहने की प्रवृत्ति उन्हें अन्य युवाओं से अलग पहचान देती है। यही वजह है कि विभिन्न वर्गों के लोग उनसे सहजता से जुड़ते हैं।
अमितेश विज्जु आर्य के पिता प्रेम आर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही व्यापारियों के हितैषी के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रेम आर्य के जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से अमितेश को भी प्रेरणा मिली है। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए अमितेश आर्य आमजन की सेवा को प्राथमिकता देते हुए लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय नजर आते हैं।
जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने कहाकि अमितेश आर्य जैसे युवा यदि सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय रहकर आमजन के बीच कार्य करते रहें तो निश्चित रूप से युवाओं को जनसेवा से जोड़ने में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। शुभचिंतकों एवं नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए स्वस्थ,सुखी एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
नव भास्कर परिवार की ओर से भी उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं



