मुंगेली/पंडरिया रोड स्थित विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की एक महत्वपूर्ण और भव्य बैठक का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष निधि पौराणिक के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस प्रथम बैठक में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक उत्थान,महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा किया गया
पर्यावरण संरक्षण का संदेश:महिलाओं ने किया वृक्षारोपण
बैठक की शुरुआत सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसके बाद परिषद की महिलाओं द्वारा विप्र भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित महिलाओं ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी ली।
परिचय सत्र और वैचारिक मंथन
कार्यक्रम के दौरान समाज की वरिष्ठ सदस्य ऋतु तिवारी और आराधना तिवारी ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और परिषद के उद्देश्यों के विषय में विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं का आत्मीय परिचय कराया गया, जिससे आपसी समन्वय और संगठन को और मजबूती मिल सके।
समाज की हर महिलाओं को सशक्त बनाना ही हमारा उद्देश्य:निधि पौराणिक
बैठक को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की शहर अध्यक्ष निधि पौराणिक ने अपने ओजस्वी विचारों से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि
यह प्रथम बैठक हमारे संगठन की नींव है। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को आत्मनिर्भर,सशक्त और जागरूक बनाना है। हमें केवल पारंपरिक दायरों तक सीमित नहीं रहना है,बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आज हमने वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को निभाया है,ठीक इसी तरह हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों के पौधे को भी अगली पीढ़ी के दिलों में रोपना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी विप्र बहनों के सहयोग से हमारा यह संगठन समाज में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा
बैठक में विप्र महिलाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज की प्रबुद्ध और सक्रिय महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहीं
श्रीमती सरिता वाजपेयी,करुणा पौराणिक,मीना तिवारी,डॉ. प्रीती तिवारी,मेघा शुक्ला,कल्पना पाण्डेय,ज्योति तिवारी,रीतु द्विवेदी,वंदना मिश्रा,अंजू मिश्रा,शालु देवी मिश्रा,बबिता मिश्रा,संगीता पौराणिक,रौशनी उपाध्याय,शशि तिवारी,सरला तिवारी,सुषमा शर्मा,सुलोचना पाण्डेय,सृष्टि शर्मा,विनीता उपाध्याय,मंजू शर्मा,आराधना तिवारी,ऋतु तिवारी,दीक्षा पांडेय
बैठक के समापन पर संगठन की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी दिनों में सामाजिक सरोकार के कार्यों को और गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।



