मुंगेली/जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विघालय दाऊपारा के नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव ने बुधवार को अपने समस्त स्टॉफ एवं संकुल परिवार के शिक्षकों के उपस्थिति में आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व प्राचार्य डाँ आई पी यादव के प्रशंसा में कहा कि उनके जैसा कर्तव्यपरायण,मेहनती,कर्मठ एवं अनुभवी प्राचार्य मिलना दुर्लभ है… आज विघालय परिवार को उनके मार्गदर्शन की कमी महसूस हो रही है…. पर हम उन्ही के पद्चिन्हो में चलते हुए विघालय के अनुशासन एवं परंपरा को बनाए रखेंगे
मेरी प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में विघालय को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने की रहेगी साथ ही साथ हम सब स्टॉफ आपस में मिलजुलकर शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस करते हुए बच्चों को राज्य एवं देश स्तर पर पहुंचाने की कोशिश करेंगे… हमारा यह प्रयास रहेगा कि शिक्षा विभाग की हर योजना का लाभ हमारे विद्याथियों तक पहुंचे…
उन्होंने पारदर्शी और सुशासन आधारित शैक्षिक कार्यप्रणाली का आश्वासन दिया……
शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामशरण यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इनके अनुभव एवं योग्यता का लाभ शिक्षा के क्षेत्र में पूरे विद्यालय / संकुल परिवार को मिलेगा यह हम सबके लिए गर्व का विषय है…..
इस दौरान सभी शिक्षको ने प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए….
जिसमें मुख्य रूप से एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव,शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर,शिक्षकगण पंकज मिश्रा,दुर्गेश देवांगन,राहुल वर्मा,प्रकाश श्रीवास,मनीष जायसवाल एवं क्लर्क बंशी प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे



