मुंगेली/वीरता और स्वाभिमान के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा मुंगेली की धरा पर अपनी आभा बिखेरेगी। आगामी 10 मई,रविवार को दोपहर 12 बजे,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों द्वारा नगर के ह्रदयस्थल में इस बहुप्रतीक्षित प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पल उन महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगा,जिन्होंने तीन दशक पहले इस गौरवपथ की कल्पना की थी।
पूर्वजों के द्वारा दशकों पहले देखा सपना हो रहा है साकार
आयोजन के तैयारियों के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने भावुक मन से पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विपनेश सिंह और युग कवि व समाज के गौरव स्वर्गीय केदार सिंह परिहार को याद किया। उन्होंने बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व इन मनीषियों ने जो सपना देखा था,उन्हीं के प्रयासों से पहले इस चौक का नामकरण ‘महाराणा प्रताप चौक’ हुआ। रविवार 9 मई को प्रतिमा के अनावरण के साथ उनका वह संघर्ष और सपना पूर्णतः मूर्त रूप ले लेगा।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत करेंगे:
तोखन साहू,केंद्रीय राज्य मंत्री,अरुण साव,उपमुख्यमंत्री,लखनलाल देवांगन,प्रभारी मंत्री,जिला मुंगेली,दयालदास बघेल,खाद्य मंत्री,किरण सिंह देव,प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा,पुन्नूलाल मोहले,विधायक मुंगेली,धरमलाल कौशिक,विधायक बिल्हा,धर्मजीत सिंह,विधायक तखतपुर,रजनीश सिंह,पूर्व विधायक बेलतरा,भूपेन्द्र सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजू सिंह क्षत्री,पूर्व संसदीय सचिव तखतपुर,अवधेश चंदेल,पूर्व विधायक बेमेतरा,रामकमल सिंह,अध्यक्ष जनपद पंचायत,रोहित शुक्ला,अध्यक्ष नगर पालिका,मनोज सिंह बघेल,एडिटोरियल डायरेक्टर,न्यूज़ 24 एवं वार्ड पार्षद आयशा मकबूल खान की उपस्थिति में होगा सम्पन्न
आयोजन की सफलता के लिए जुटे समाज के वरिष्ठ एवं युवा
इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज की सभी शाखाएं और ऊर्जावान सदस्य एकजुट होकर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
नेतृत्वकर्ता एवं मार्गदर्शक
शंकर सिंह परिहार,संरक्षक,कन्नौजिया क्षत्रिय समाज,होरी सिंह डोंड,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282,आनंद वल्लभ सिंह राठौर,अध्यक्ष,छ.ग. क्षत्रिय कन्नौजिया समाज,लखन सिंह राजपूत,अध्यक्ष,राजपूत उपसमिति मुंगेली क्षत्रिय महासभा 1282,नर्वेंद्र सिंह राजपूत,मुंगेली परिक्षेत्र अध्यक्ष,राजपूत क्षत्रिय समाज पं. क्र. 3738,भीष्म सिंह राजपूत,लोरमी परिक्षेत्र अध्यक्ष,राजपूत क्षत्रिय महासभा,चित्रकांत सिंह श्रीनेत,मुंगेली उपसचिव अध्यक्ष,कन्नौजिया क्षत्रिय समाज
समिति के सक्रिय सदस्य व सहयोगी
तैयारियों की कमान संभालते हुए लोकनाथ सिंह,शिवप्रताप सिंह बघेल,राणा प्रताप सिंह,रणजीत सिंह बघेल,उमाकांत सिंह,हरिकपुर सिंह,रामपाल सिंह बघेल,आलोक सिंह परिहार अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना और सरपंच राधाचरण सिंह परिहार निरंतर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। साथ ही जिला महामंत्री (पूर्व पार्षद) श्री ठाकुर,गोकुलेश सिंह परिहार,ग्राम प्रधान विपिन सिंह ठाकुर,संजय सिंह साधु,राघवेन्द्र बब्बू सिंह,रविराज सिंह ठाकुर,सत्तू सिंह ठाकुर,रविकांत सिंह ठाकुर प्रफुल्ल सिंह,दिलबाग सिंह,श्रीओम सिंह,नन्ना सिंह,देवेंद्र सिंह गहरवार पूरी तन्मयता से आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।
जनमानस में उत्साह
प्रतिमा अनावरण को लेकर केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं,बल्कि पूरे मुंगेली जिले के नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने की अपील की है।



