विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी,स्वच्छता,प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण पर दिया गया संदेश;महामंत्री इंजी. नितेश भारद्वाज ने कहा:मन की बात समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम
मुंगेली/मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदनपुर (चारभाठा) में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम मदनपुर (चारभाठा) में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों,जनसेवा,नवाचार और राष्ट्र के विकास में आम नागरिकों के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज और जनहित से जोड़ते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री के संबोधन में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने,महिला सशक्तिकरण,स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता,स्थानीय उत्पादों के उपयोग एवं प्रोत्साहन तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विशेष महत्व दिया गया। इन विषयों के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को देश के विकास में सहभागी बनने और अपने आसपास सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा मिलती है।
‘मन की बात’ जन-जन को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम:इंजी. नितेश भारद्वाज
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री इंजी. नितेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं है,बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों को आपस में जोड़ने,समाज में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजहित में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को सामने लाते हैं और उनके कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। देश की प्रगति केवल सरकार के प्रयासों से नहीं,बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी,मेहनत,समर्पण और जिम्मेदारी से भी संभव होती है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने,महिलाओं के सम्मान और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में योगदान दे,तो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इंजी. भारद्वाज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना और व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा गांव और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर प्रयास करें।
ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास,महामंत्री इंजी. नितेश भारद्वाज,कमल नारायण, डॉ. आर. ए. श्रीवास,धर्मेंद्र ठाकुर,राय सिंह,रोहित यादव,अदालत यादव,भावेश श्रीवास,संस्कार श्रीवास,आशमित श्रीवास,कार्तिक ध्रुव,कावेरी श्रीवास,अनामिका श्रीवास,सरोज श्रीवास,मांगलिन श्रीवास,जितेंद्र दास,रामफल यादव,हीरा ठाकुर,छोटेलाल साहू एवं उद्यो ठाकुर सहित ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सामूहिक श्रवण के इस आयोजन ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।



