मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला का जन्मदिन बीते रविवार को पूरे नगर में अत्यंत हर्षोल्लास,उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत से लेकर देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों,धार्मिक स्थलों और सामाजिक संस्थाओं में केक काटकर व फूल-मालाओं से अपने लाडले जनप्रतिनीधि का आत्मीय स्वागत किया गया।
माता-पिता का आशीर्वाद लेकर की शुरुआत,हनुमान मंदिर में टेका माथा
नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर अपने निज निवास में दिन की शुरुआत अपनी स्वर्गीय माता जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर एवं पूज्य पिताजी का आशीर्वाद लेकर की। इसके पश्चात वे सीधे नया बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुँचे,जहाँ उन्होंने बजरंगबली का विशेष पूजा-अर्चना कर नगर की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

योग समिति के साथ काटा केक,गौशाला और मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुँचे
धार्मिक अनुष्ठान के बाद नपा अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुँचे,जहाँ पुष्प वाटिका योग समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने केक काटा। इसके बाद वे मूक-बधिर स्कूल और वृद्धाश्रम पहुँचे,जहाँ उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के साथ वक्त बिताया। साथ ही गौशाला में गौ सेवा समिति के साथ मिलकर गौ-माता की सेवा में विशेष भोज का आयोजन किया और आशीर्वाद लिया।
चौक-चौराहों पर उमड़ा जनसैलाब,फूल-मालाओं से अध्यक्ष का किए भव्य स्वागत
नगर के अलग-अलग प्रमुख स्थलों पर विभिन्न समाज,संगठनों और मित्रों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए
नवागढ़ चौक: यहाँ कर्मा माता की पूजा के पश्चात मनोज सोनकर और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
लोरमी बायपास के पास:श्री निवास ठाकुर के कार्यालय में भव्य स्वागत एवं केक काटा गया
स्टार ऑफ टुमारो व महाराणा प्रताप चौक:महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
बाबा गुरु घासीदास चौक:मौनी वाधवा,महावीर साइकिल स्टोर की ओर से बधाई दी गई।
पुलपारा चौक:नीरज यादव एवं सर्व महिला समाज द्वारा आत्मीय स्वागत हुआ।
परशुराम चौक:सर्व ब्राह्मण महिला परिषद के अध्यक्ष निधि पौराणिक एवं महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अभिनंदन किया गया।
नगर पालिका परिषद:परिषद हॉल में समस्त पार्षद गणों द्वारा कार्यक्रम रखा गया।
शिक्षक नगर व मानस भवन:शिक्षक नगर ग्रुप,जित्तू श्रीवास्तव एवं मनीष उपाध्याय,काली माई व बजरंग मंदिर समिति ने स्वागत किया।
बलानी चौक व मलाई घाट:शैलू देवांगन ग्रुप और मलाई घाट दुर्गा पंडाल में दीपक छाबड़ा व सतीश तंबोली द्वारा बधाई दी गई।
राम मंदिर व महामाई मंदिर:आनंद सोनी,जय सोनी और महिलाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान वैशाली सोनी के घर पर विशेष आयोजन हुआ।
बड़ा बाजार व पुराना बस स्टैंड:मेराज खान बड़ा बाजार ग्रुप,धीरज पांडे,प्रिंशु दुबे,आरिफ खोखर,निजाम खान,आसिफ खोखर और असद खोखर द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नंदी चौक:राजा मानिक,टीपू खान ग्रुप और मित्र मंडली ने माला पहनाकर नपा अध्यक्ष का अभिवादन किया।

होटल पुनीत में वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति में मना जश्न
शाम को नगर के होटल पुनीत में एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जहाँ नगर के प्रबुद्ध और वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में केक काटा गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य,चंद्रभान बारमते,उमेश धृतलहरे,श्याम जायसवाल,नरेंद्र कोटारिया और कौशल सिंह क्षत्रिय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने रोहित शुक्ला को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।
वही इस पूरे आयोजन के दौरान मुख्य रूप से हेमेंद्र गोस्वामी,प्रवीण वैष्णव,जगदीश देवांगन,शरद ताम्रकार,रामकिंकर परिहार,वैभव ताम्रकार,दीपक गुप्ता,संजय जयसवाल,एजाज खोखर,संजय ठाकुर,अरविंद वैष्णव,अमितेश विज्जु आर्य,मकबूल खान,राजेश छेदइया,आरिफ खोखर,निजाम खान,आसिफ खोखर,हारुण खान,संजय चंदेल,रवि कोसले,कुलदीप पाटले,देवेंद्र वैष्णव,जीतू श्रीवास्तव,राजमणि,टीपू खान,राम तरलेजा,विजय नामदेव,योगेश ध्रुव,सतीश सोनी,मोल सोनी,कैलाश देवांगन,सुदामा देवांगन उपस्थित थे।
साथ ही मातृशक्ति की ओर से जाहिदा बेगम,आयशा मकबूल खान,वैशाली सोनी,निधि पौराणिक,ललिता सोनी,मंजू शर्मा,निधि ठाकुर सहित युवा विंग से नीरज यादव,कुश पांडे,पप्पू शर्मा,धीरज पाण्डेय,अविनाश पांडे और सिक्कू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी व समर्थक उपस्थित रहे। नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहाकि नगर विकास और जनता की सेवा ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है।



