filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;?hdrForward: 4; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.0000,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?ispap:1;?papproctime: 2026:04:16 12:00:38;?module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
मुंगेली/नगर पालिका परिषद के रामगोपाल तिवारी वार्ड में नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने व्यापक निरीक्षण कर वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वे वार्ड के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली।
वार्डवासियों ने उपाध्यक्ष को बताया कि मनुराज टॉकीज के पीछे, सागर पाठक के घर के पास तथा सोनार मोहल्ला स्थित स्कूल के समीप एक आदतन नशेड़ी द्वारा बोर पैनल में लगे ग्रिप को निकालकर फेंक दिया गया है। इस घटना के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने की अपील की वही नगर पालिका के कर्मचारियों को बोर पैनल की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए,जिससे जल्द ही जल आपूर्ति बहाल हो सके।
इसके अलावा सागर पाठक और राहुल पाठक के घर के पास स्थित विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई। वार्डवासियों ने आशंका जताई कि इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर पोल को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे और उन्होंने उपाध्यक्ष के इस सक्रिय रवैये की सराहना की। जयप्रकाश मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वार्ड की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।



