मुंगेली/गोस्वामी समाज मुंगेली जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल (रविवार) को संरक्षक, महंत एवं कार्यकारी जिला पदाधिकारियों की एक अहम बैठक मुंगेली स्थित गुना बाड़ा,रायपुर रोड स्थित निजी निवास में दोपहर 3:30 बजे आयोजित की गई।
बैठक की सूचना पूर्व में ही संरक्षक एवं पदाधिकारी समूह के माध्यम से प्रसारित की गई थी। इस बैठक में महंतों,संरक्षकों एवं कार्यवाहक जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारी जिला संगठन को भंग कर दिया गया। साथ ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को सुबह 11 बजे मुंगेली स्थित होटल पुनीत में गोस्वामी समाज की आम सभा आयोजित की जाएगी।
इस आम सभा में छत्तीसगढ़ के प्रांतीय प्रदेशाध्यक्ष मोहन पुरी जी गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में मुंगेली जिले के महंतगण,संरक्षकगण एवं समाज के सम्माननीय सदस्य सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
आम सभा की सूचना गांव-गांव जाकर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अधिक से अधिक समाज के लोगों तक पहुंचाई जा रही है,ताकि व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज बंधुओं के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था एवं शाम को चाय-नाश्ता की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों द्वारा मुंगेली गोस्वामी समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
इस संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ गोस्वामी समाज के संस्थापक सदस्य,पूर्व जिलाध्यक्ष (बिलासपुर – अविभाजित मुंगेली) एवं वर्तमान संरक्षक योगेन्द्र पुरी गोस्वामी (गुना,मुंगेली) द्वारा दी गई।



