मुंगेली/नगर के सरदार पटेल वार्ड निवासी प्रतिष्ठित नागरिक एवं जाने-माने अर्जीनवीस महेश मिश्रा (76 वर्ष) का शनिवार,10 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया। वे पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा के पिता थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे शहर,पत्रकार जगत और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
वे वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र मिश्रा एवं राजेन्द्र मिश्रा के छोटे भाई तथा रवि मिश्रा के बड़े भाई थे। इसके अलावा,वे श्रीदत्त मिश्रा और पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा के पिता थे। अपने सरल और सहृदय स्वभाव के कारण वे समाज के हर वर्ग में काफी लोकप्रिय थे। उनके असमय चले जाने से परिवारजनों,शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों में गहरा दुख व्याप्त है।
रविवार सुबह होगा अंतिम संस्कार
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,स्वर्गीय महेश मिश्रा की अंतिम यात्रा रविवार,11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास सरदार पटेल वार्ड से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार खर्राघाट स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।
उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों,अधिवक्ता संघ और पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह बज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।



