मुंगेली/शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मुंगेली नगर सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति,आस्था,शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें माता रानी की आराधना के साथ-साथ सत्य,धर्म,सदाचार और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा,उत्साह और उमंग का संचार करे। माता रानी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि आए, सभी का जीवन खुशहाल रहे और नगर में शांति,सद्भाव एवं भाईचारे का वातावरण बना रहे। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं है,बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान,बुराई पर अच्छाई की विजय और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी देता है। ऐसे पावन अवसर पर हम सभी को आपसी प्रेम,सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। धार्मिक पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
रोहित शुक्ला ने नगरवासियों से अपील की कि वे शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा,भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। सभी लोग पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और मुंगेली नगर की सामाजिक एवं धार्मिक एकता को और मजबूत बनाएं।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मां दुर्गा के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि माता रानी की कृपा समस्त नगरवासियों पर सदैव बनी रहे और मुंगेली नगर निरंतर विकास,खुशहाली एवं समृद्धि की ओर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रि की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



