मुंगेली/जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज से सौजन्य मुलाकात किए। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई,जहां दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस दौरान श्रीकांत पांडेय ने पुराने दिनों को याद करते हुए पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज से अपनी मुलाकात का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जब वे बिलासपुर क्षेत्र के जरहागांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे,तब उन्हें उनकी माता सुषमा स्वराज से मिलने का अवसर मिला था। उस समय भी उन्होंने उनकी सरलता,सहजता और आत्मीयता को अनुभव किया था।
मुलाकात के दौरान बांसुरी स्वराज ने भी उसी अपनत्व और विनम्रता के साथ उनकी बातें सुनीं और प्रसन्नता व्यक्त की कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता आज भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस संवाद में संगठनात्मक अनुभवों और पार्टी के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे,जिन्होंने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।
यह मुलाकात न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही,बल्कि पुराने संबंधों और विचारों के आदान-प्रदान का एक भावनात्मक क्षण भी साबित हुई।




