मुंगेली/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई,उनके इस्तीफे एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मुंगेली में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने करही स्थित होटल कस्तूरी के सामने सभा आयोजित कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जताया।
घनश्याम वर्मा बोले:लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क पर
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश का लोकतंत्र जनता के मताधिकार पर टिका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और आम मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता के बीच जाकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
संजीत बनर्जी ने कहा:मतदाता के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
पूर्व मुंगेली विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने,हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जनता के बीच उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों पर पारदर्शी तरीके से जवाब देने की मांग की।
रोहित शुक्ला बोले:वोट की ताकत लोकतंत्र की नींव
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में सरकार बनाने की शक्ति जनता के हाथों में होती है और प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोकतंत्र,संविधान और मताधिकार के मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लोकतांत्रिक आवाज बताते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है।
संजय यादव ने उठाए चुनावी पारदर्शिता को लेकर सवाल
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहाकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुचिता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है।
कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेराव के बाद सौंपा ज्ञापन
सभा के बाद कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न तख्तियां थीं,जिन पर “वोट चोरी”, “संस्था चोरी”, “विश्वास चोरी”, “लोकतंत्र के तीन गुनहगार—मोदी,शाह,ज्ञानेश कुमार”, “वोट चोरी पूरे देश के साथ गद्दार है” तथा “सत्ता से उतरने की तुम्हारी बारी है” जैसे नारे लिखे हुए थे। ये नारे कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप और राजनीतिक विरोध को दर्शाते थे। साथ ही विरोध स्वरूप आसमान में काले गुब्बारे भी छोड़े गए
कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा ने किया।
प्रदर्शन में थानेश्वर साहू,चन्द्रभान बारमते,चुरावन मंगेशकर,आत्मा सिंह क्षत्रिय,हेमेन्द्र गोस्वामी,जागेश्वरी वर्मा,उर्मिला यादव,दीपक गुप्ता,मुकेश मिरी,लल्ला सिंह ठाकुर,रामस्वरूप गुप्ता,तारिणी विश्वकर्मा,रघुराज सिंह श्रीनेत,स्वतंत्र मिश्रा,लक्ष्मीकांत भास्कर,अशोक चन्द्राकर,विद्यानन्द चन्द्राकर,मनीष त्रिपाठी,अरविन्द वैष्णव,नीरज यादव,रामजी ध्रुव,देवा मार्को,अभिलाष जायसवाल,अभिलाष सिंह,किशोर बैरागी,घनश्याम जायसवाल,आदित्य विश्वकर्मा,राजेश छेदइया,रवि कोशले,कुलदीप पाटले,संजय भण्डारी,टेकलाल निर्मलकर,मुकेश साहू,महरू साहू,गवाल दास अनन्त,उधोराम अनन्त,तेज सिंह क्षत्रिय,महेन्द्र यादव,ओंकार पटेल,प्रेम प्रकाश,मानस काश्यप,त्रिलोकी वर्मा,अनिल जायसवाल,विष्णु खूंटे,तनिश ढीमर,खेम साहू,संपत जायसवाल,आदित्य मरकाम,अशोक जायसवाल,गोविंद मोहले,दिलीप सोनी,संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, अजय साहू,श्रवण सोनकर,नारद देवांगन,सूरज यादव,मकबूल खान,इंद्रजीत कुर्रे,कोमल सिंह क्षत्रिय,लोकराम साहू,रामकुमार साहू,संजय जायसवाल,एजाज खोखर,आनंद सोनी,सूर्यपाल लक्की गर्ग,आरिफ खोखर,अनिल विश्वकर्मा,संगीता सोनी,मंजू शर्मा,निधि ठाकुर,निधि पौराणिक,अंकुश कुलमित्र,सोनू ठाकुर,लमेश्वर वर्मा,टेकराम सोनवानी,कुलेश्वर बारमते,अखिल टोडर, पुरुषोत्तम मार्को,मायारानी सिंह,लतारानी वैष्णव,हेमिन मंगेशकर,लखन कश्यप,सोहन वर्मा,रामप्रकाश यादव,मध्यम पटेल,रामशरण राठौर,साकेत बंजारे,बिन्दु यादव,खुशबू वैष्णव,भूपेन्द्र साहू,भरत पठारी,जित्तू श्रीवास्तव,राजा माणिक,राम तलरेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



