महान शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को आत्मसात कर विकास और निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे:रोहित शुक्ला
मुंगेली/नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने महान शिल्पकार,वास्तु एवं निर्माण कला के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए सभी के सुख,समृद्धि,शांति एवं खुशहाली की कामना की।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहाकि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण,शिल्पकला,वास्तुकला एवं तकनीकी कौशल का जनक माना जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत शिल्पकला और रचनात्मक प्रतिभा से मानव समाज को निर्माण एवं सृजन की प्रेरणा दी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती हमें मेहनत,लगन,तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता के महत्व का संदेश देती है।
उन्होंने कहाकि भगवान विश्वकर्मा जयंती का पर्व विशेष रूप से कारीगरों,शिल्पकारों,तकनीकी विशेषज्ञों,इंजीनियरों,निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों तथा उद्योग-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यह दिन उनके परिश्रम,हुनर और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। नगर के विकास में भी इन सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
रोहित शुक्ला ने कहाकि किसी भी नगर के विकास में निर्माण कार्यों के साथ-साथ कारीगरों और श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उनके हुनर, मेहनत और समर्पण से ही विकास की योजनाएं धरातल पर आकार लेती हैं। भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें गुणवत्ता,ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हम सभी समाज में आपसी भाईचारा,सद्भावना और सहयोग की भावना को मजबूत करें। अपने पारंपरिक हुनर एवं कौशल को आगे बढ़ाने के साथ ही नई तकनीक और आधुनिक ज्ञान को अपनाएं,ताकि क्षेत्र के युवा एवं कारीगर आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने कहाकि मुंगेली नगर को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। नगर के निर्माण एवं विकास में लगे प्रत्येक श्रमिक,कारीगर,तकनीकी कर्मचारी और व्यवसायी का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। उनके योगदान से ही एक सशक्त,सुंदर एवं विकसित नगर का निर्माण संभव है।
अंत में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पुनः समस्त नगरवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि,सफलता एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से नगर एवं क्षेत्र की उन्नति तथा सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।



