मुंगेली/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में शहर कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महिला कांग्रेस एवं नारी शक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक में मुंगेली शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में आम जनता से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें विशेष रूप से स्मार्ट मीटर लगाए जाने, पुराने बिजली मीटरों को बदले जाने, बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी तथा बिजली उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया।
बिजली बिलों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। ऐसे में बिजली बिलों में लगातार वृद्धि होने से गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर भी आम नागरिकों के बीच कई तरह के सवाल और आशंकाएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सरकार एवं संबंधित विभाग को पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।
कांग्रेसजनों ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल, मीटर रीडिंग और खपत से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से मिलनी चाहिए। यदि किसी उपभोक्ता को बिल में अनियमितता या अधिक राशि की शिकायत है, तो उसकी शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण किया जाना चाहिए।
बूथ और वार्ड स्तर पर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस
बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर कांग्रेस संगठन अब बूथ, वार्ड एवं मंडल स्तर पर आम जनता के बीच पहुंचेगा और स्मार्ट मीटर तथा बढ़े हुए बिजली बिल से प्रभावित उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे उपभोक्ताओं की जानकारी एवं शिकायतें एकत्र कर उन्हें संगठन के माध्यम से संबंधित प्रशासन एवं सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ काम करें और आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड और बूथ में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें तथा उन्हें संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाएं।
व्यापक जनआंदोलन की भी चेतावनी
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी और उपभोक्ताओं से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर संगठन चरणबद्ध तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा। यदि समस्याओं का उचित निराकरण नहीं हुआ तो आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस द्वारा व्यापक जनआंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से संगठन को अवगत कराया तथा आने वाले दिनों में जनता के बीच जाकर आंदोलन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष जलेश यादव, संजय सिंह ठाकुर, देवेंद्र वैष्णव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदइया, प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार नौशाद खान, पार्षद दिलीप सोनी, मकबूल खान, नारद देवांगन, रवि कोशले, नीरज यादव, जग्गू ठाकुर, प्रदेश सचिव ललित सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, प्रभु मल्लाह, मनोज सोनकर, विनोद गोयल, जय सोनी, आनंद सोनी, राकेश गेंदले, सुरेश साहू, सूरज मंगलानी, आकाश साहू, संतोष साहू, मोहित राम अहिरे, मणिकांत बर्मन, संजीत बर्मन, संजय सोनकर, शिवकुमार सोनकर, राजू सोनी, सतीश तंबोली, शेख हकीम, सजल यादव, अनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, साधना वर्मा, ममता श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, यशवंत शर्मा, भूपेंद्र देवांगन, राजेश पात्रे सहित बड़ी संख्या में वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल सहित आम जनता से जुड़े प्रत्येक गंभीर मुद्दे को संगठन पूरी मजबूती के साथ उठाएगा और उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष किया जाएगा।
स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, शहर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में आंदोलन की रणनीति पर मंथन