filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;?hdrForward: 6; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.0000,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?ispap:1;?papproctime: 2026:06:14 16:02:36;?module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;
मुंगेली/नगर के लोरमी बाईपास स्थित मंगल भवन में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती निर्मला शुक्ला की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं 12 जून से चल रहे दिव्य महादरबार के क्रम में रविवार को जबलपुर मध्यप्रदेश से पधारे हनुमान जी के अनन्य कृपापात्र पूज्य बृज बिहारी सरकार,अनिकेत कृष्ण महाराज ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गौवंश संरक्षण,सनातन परंपरा और सरकारों की नीतियों को लेकर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए तथा पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।
प्रेसवार्ता के दौरान अनिकेत कृष्ण महाराज ने कहाकि देश और प्रदेश की सरकारों को गौवंशों के संरक्षण के लिए गंभीरता से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति,आस्था और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं,लेकिन आज भी उनके संरक्षण के लिए अपेक्षित स्तर पर कार्य होता दिखाई नहीं देता।
उन्होंने कहा कि वर्षों से सनातन समाज की ओर से गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग लगातार उठाई जाती रही है,किंतु अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनके अनुसार गौ माता को केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला के रूप में देखा जाना चाहिए।
अपने वक्तव्य में उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि गौ संरक्षण का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक विमर्श का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गौ संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और केंद्र सहित कई राज्यों में सत्ता प्राप्त की,लेकिन पिछले 12 वर्षों में भी गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं हो सके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज तक गाय को पशुओं की सूची से अलग करने या उसे विशेष संवैधानिक एवं राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की दिशा में कोई ठोस पहल देखने को नहीं मिली है।
उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि गौवंश संरक्षण के लिए केवल घोषणाएं नहीं,बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं,जिससे गौशालाओं की स्थिति मजबूत हो,बेसहारा गौवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और समाज में गौ सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिले।
प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,स्थानीय पत्रकारगण,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



