मुंगेली/नगर के लोरमी बाईपास स्थित मंगल भवन में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा अपनी पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती निर्मला शुक्ला की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का केंद्र बनी हुई है। कथा के साथ प्रतिदिन प्रातःकाल विधि-विधान से रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
शनिवार को आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण परिषद के विप्रजनों एवं महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की गई। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र पौराणिक,छोटेलाल शुक्ला,नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला,नितेश शुक्ला,करुणा पौराणिक,आराधना तिवारी,ऋतु तिवारी,निधि पौराणिक,कुमुदनी मिश्रा,मीना तिवारी,दीक्षा पाण्डेय,मेघा शुक्ला,श्रुति शुक्ला,निशा शुक्ला,आरती शुक्ला,किरण तिवारी,ज्योति शर्मा,भारती तिवारी,उषा मिश्रा,रंजना मिश्रा,अरविन्द पाण्डेय,मनोज मिश्रा,राहुल पाठक,शशांक चौबे,अदिति शर्मा,अर्चिता शर्मा एवं मौली शुक्ला सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में आध्यात्मिक चेतना,संस्कारों और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। माता श्रीमती निर्मला शुक्ला की पुण्य स्मृति में आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए श्रद्धा और आस्था का प्रेरणास्रोत बना हुआ है। कथा एवं पूजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत बना हुआ है।



