बिलासपुर/रविवार को प्रियदर्शिनी कला मंदिर,इंदिरा विहार कॉलोनी,बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उपरांत बिलासपुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में रामायण प्रसाद सूर्यवंशी बिलासपुर को क्षेत्रीय अध्यक्ष,काशी राव गाढ़े,बिलासपुर को कार्यकारी अध्यक्ष,रविकांत ठाकुर,मुंगेली को क्षेत्रीय महा मंत्री,यशवंत कुमार राठौर,कोरबा को क्षेत्रीय संयुक्त महामंत्री,रामेश्वर दास मानिकपुरी,बिलासपुर को कोषाध्यक्ष तथा अमित तिवारी, बिलासपुर को कार्यालय मंत्री निर्वाचित किया गया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में रामानंद शर्मा,बिलासपुर एवं अमर सिंह साहू, बिलासपुर का चयन किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर सचिन क्षत्री (बिलासपुर), कु. कविता विश्वकर्मा (बिलासपुर),अजय मिश्रा (कोरबा),श्रीमती प्रतिभा पटेल (कोरबा) एवं पुलक सरकार (मुंगेली) को मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में श्री राजदेव सिंह (कोरबा),दिनेश कुमार सिंगसार (मुंगेली), प्रमोद सिंह (बिलासपुर),चंद्रमणि राठौर (बिलासपुर), हेमंत कुमार मानसर (पेंड्रारोड),अमजद अली (तखतपुर), रामचंद्र मिरी (कोटा),हिमांशु राय (बिलासपुर),कृष्णा राव (बिलासपुर),शैलेन्द्र उरमलिया (बिलासपुर),रवि शंकर कौशिक (बिलासपुर),हरीश श्रीवास (पेंड्रारोड),सुमेश सिंह (बिलासपुर), विजय कुमार (बिलासपुर) तथा अर्जुन साहू (बिलासपुर) को सम्मिलित किया गया।
कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया का दायित्व निर्वाचन अधिकारी श्री नवरतन बरेठ ने सफलतापूर्वक निभाया। मनीष कुमार क्षत्री ने प्रस्तावक तथा रवि शर्मा ने समर्थक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा,संगठन की मजबूती तथा विद्युत कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी एवं सकारात्मक भूमिका निभाएगी।



