मुंगेली/शहर के सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री विष्णु प्रसाद दीक्षित जी का सोमवार 18 मई 2026 को 66 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर सहित परिचितों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय विष्णु प्रसाद दीक्षित उद्यान विभाग मुंगेली में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, सरलता और सौम्य व्यवहार से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे।
परिवारजनों के अनुसार वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन पुत्र एवं एक पुत्री हैं। उनके पुत्र खिलेश्वर दीक्षित,नगर पालिका परिषद में कार्यरत हैं। दीपकेश दीक्षित एवं फणीन्द्र दीक्षित है परिवार के साथ-साथ नगर के सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
स्वर्गीय विष्णु प्रसाद दीक्षित की अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार का कार्यक्रम मंगलवार,19 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम बुधवारी में संपन्न होगा।
नगर के गणमान्य नागरिकों,रिश्तेदारों एवं सामाजिकजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।



