मुंगेली से अतुल ठाकुर की रिपोर्ट/भवन निर्माण ठेकेदार संघ द्वारा आयोजित उत्सव समिति के दूसरे दिन भगवान विश्वकर्मा का विसर्जन बड़े ही भक्तिभाव और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर की गलियों और चौक-चौराहों पर भक्ति का माहौल छा गया। रामधुनी टोलियों की गूंज और झांझ-मंजीरे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
इस आयोजन में विभिन्न गांवों की रामधुनी टोलियों ने हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे व आकर्षक परिधानों से सजे रामधुनी दलों ने नगरभर का भ्रमण कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया।

प्रतियोगिता में नुनियाकछार ग्राम की बजरंग दल रामधुनी टोली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति को सराहते हुए समिति ने उन्हें तीसरा इनाम घोषित किया। टोली को पुरुस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए नगद एवं शील्ड प्रदान की गई।
इस अवसर पर नुनियाकछार की रामधुनी टोली के अध्यक्ष नरसिंह निषाद,भजन दास,बीरबल निषाद, सोनू दास,अशोक यादव,ध्रुव विश्वकर्मा,महेंद्र निषाद,उमेश मानिकपुरी,गोलू यादव,रजनू, शुकालु,नानिक,अनुजी,अरुण निषाद,कबरा संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
भक्ति और संस्कृति के संगम से सजे इस आयोजन ने नगरवासियों को एक अविस्मरणीय अनुभव दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के जयघोष के साथ उत्सव का समापन किया।



