चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम आर्य की चाची श्रीमती परमेश्वरी आर्य का निधन,एल्डरमैन अमितेश आर्य एवं पत्रकार प्रीतेश आर्य की दादी के निधन से शोक की लहर
मुंगेली/अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्रीमती परमेश्वरी आर्य,धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री नानू राम आर्य का 75 वर्ष की आयु में गुरुवार,22 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार,रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन से आर्य परिवार ने अपनी एक वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है।
श्रीमती परमेश्वरी आर्य,चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम आर्य की चाची थीं। वहीं वे नगर पालिका के एल्डरमैन अमितेश (विज्जू) आर्य एवं पत्रकार प्रीतेश (अज्जू) आर्य की दादी थीं। उनके निधन से परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख है।
परिवार की ओर से जारी शोक सूचना के अनुसार,स्वर्गीय श्रीमती परमेश्वरी आर्य का अंतिम संस्कार शुक्रवार,23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे स्थानीय सिंधी समाज मुक्ति धाम,रावण भाटा में किया जाएगा। इस दुःखद अवसर पर परिवार के सदस्य,रिश्तेदार एवं परिचितजन उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
स्वर्गीय श्रीमती परमेश्वरी आर्य के परिवार में उनके पुत्र कृष्णा आर्य,कन्हैया आर्य एवं गोपाल आर्य सहित अन्य परिजनों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन से परिवार में अपूरणीय क्षति हुई है। जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर उन्होंने इस संसार से विदा ली।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल आर्य परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।



