मुंगेली/पावन श्रावण मास एवं प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब मुंगेली के तत्वावधान में परमहंस वार्ड स्थित बुधवारी बाजार के मारवाड़ी मुक्तिधाम में सेवा,स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान चलाया गया। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर में लगभग 50 औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पूरे मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने कहाकि मुक्तिधाम केवल अंतिम संस्कार का स्थान ही नहीं बल्कि श्रद्धा,संस्कार और जीवन के शाश्वत सत्य का प्रतीक है। ऐसे स्थानों को स्वच्छ,सुंदर एवं हरित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। औषधीय पौधों के रोपण से आने वाले समय में परिसर का वातावरण अधिक शुद्ध एवं हराभरा होगा,जिससे लोगों को भी लाभ मिलेगा।
इस पुनीत अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कोटड़िया,उपाध्यक्ष राजकुमार जैन,कोषाध्यक्ष संदीप चोपड़ा,रोट्रेक्ट क्लब के सचिव धीरज लोढ़ा, रामशरण यादव,रविंदर छाबड़ा,दीपक कोटड़िया,दिनेश गोयल,श्रेणिक पारख,किशोर जैन,गिरीश सुथार,गिरजा शंकर श्रीवास्तव,अनीस जैन सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगरवासियों को पावन श्रावण मास एवं प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहाकि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे तथा नगर में सुख,समृद्धि,शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहे। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने,उनकी नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक,पर्यावरणीय एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।



