मुंगेली/छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं मुंगेली जिले के लोकप्रिय नेता अरुण साव का 58वां जन्मदिन उनके गृह नगर मुंगेली में आत्मीयता और सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में उनकी मित्र मंडली द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, बचपन के मित्रों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत करते हुए स्वस्थ,दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने सभी के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
अपने बचपन के मित्रों और नगरवासियों से मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत से अभिभूत उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस आत्मीय आयोजन के लिए मित्र मंडली,भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। नगर की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि मुंगेली की यह धरती और यहां के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं। आज जिस उत्साह,खुशी और आदर के साथ सभी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, वह पल उनके जीवन की यादगार स्मृतियों में हमेशा बना रहेगा।
श्री साव ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवारजनों के बीच आया हूं। आप सभी का यह अपनत्व और स्नेह मेरे लिए अनमोल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
एल्डरमैन अमितेश विज्जु आर्य के नेतृत्व में स्मृति चिन्ह भेंट
समारोह के दौरान नगर पालिका के एल्डरमैन अमितेश विज्जु आर्य के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ,सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। स्मृति चिन्ह भेंट करने का यह क्षण समारोह का एक विशेष आकर्षण रहा।इस दौरान नगर पालिका परिषद के सीएमओ आशीष तिवारी,इंजिनियर विद्यानंद मधुकर यादव,नेमीचंद वर्मा एवं खिलेश्वर दीक्षित उपस्थित रहे
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
जन्मदिन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्षों,वरिष्ठ पदाधिकारियों,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी आत्मीयता व्यक्त की।
इस अवसर पर गिरीश शुक्ला ने कहा कि यह नगर के लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज भी अपने पुराने साथियों और आम जनता के बीच इतनी सादगी एवं आत्मीयता के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका यह सहज व्यवहार और मित्रों के प्रति अपनत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,बेमेतरा विधायक दीपेश साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह,जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक,प्रेम आर्य,डॉ. सुरेश केशरवानी सहित मित्र मंडली के आशीष मिश्रा,संजय वर्मा,सुनील पाठक,मोहन मल्लाह,जयपाल साहू,मिट्ठूलाल यादव,राणाप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,एल्डरमैन अमितेश आर्य,कोटूमल दादवानी,प्रदीप पांडेय,डॉ. आशुतोष पांडेय,पवन पाण्डेय,नंदू सिंह,विनोद यादव,राजीव श्रीवास,नितेश भारद्वाज,बब्बू सिंह,वैभव ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।



