मुंगेली/वैश्विक स्तर पर गहराते पर्यावरण संकट और मौसम चक्र में आ रहे अप्रत्याशित बदलावों के बीच, मुंगेली की सामाजिक संस्था “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। संस्था द्वारा विगत 9 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” के तृतीय चरण का शानदार आयोजन जिला अस्पताल रोड स्थित नहर किनारे किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में प्रकृति को सहेजने के संकल्प के साथ पीपल,नीम,कदम और बादाम जैसी औषधीय व छायादार प्रजातियों के कुल 20 पौधों का रोपण किया गया। संस्था ने केवल पौधरोपण ही नहीं किया,बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पौधों में मजबूत ट्री-गार्ड भी लगाए,ताकि वे सुरक्षित रूप से वृक्ष का आकार ले सकें।
जन्मदिन पर नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने दिया पर्यावरण का संदेश
इस हरित अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला उपस्थित रहे जिन्होंने इस खास दिन पर अपना जन्मदिन भी मनाया। युवाओं के इस निस्वार्थ प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्होंने कहाji
आज जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौती से जूझ रही है और मौसम चक्र अनियमित हो चुका है,ऐसे संकट के समय में युवाओं की यह टोली बिना किसी निजी स्वार्थ के निरंतर प्रकृति की सेवा में जुटी है,जो कि अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। आज के दौर में जहां लोग अपने व्यस्त जीवन से खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते,वहीं यह संस्था वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है,जो समाज के लिए अनुकरणीय है।
प्राकृतिक संतुलन और वर्षा चक्र के लिए वृक्ष जरूरी
अभियान के प्रभारी व वरिष्ठ सदस्य मुकेश पांडेय और वरिष्ठ सदस्य दिनेश गोयल ने उपस्थित जनसमुदाय को पौधों के महत्व से रूबरू कराया। उन्होंने आगाह करते हुए कहाकि हमारा प्राकृतिक संतुलन और वर्षा चक्र सीधे तौर पर वृक्षों से जुड़ा हुआ है। यदि आज हम सजग नहीं हुए और वृक्षारोपण नहीं किया,तो आने वाले समय में आजीविका और वर्षा दोनों बुरी तरह प्रभावित होंगी। अब समय आ गया है कि समाज का हर नागरिक इस जिम्मेदारी को साझा करे और पर्यावरण की रक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान दे।
नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत कार्य में टीम स्टार्स के संयोजक रामपाल सिंह,सहसंयोजक रामशरण यादव,अध्यक्ष महावीर सिंह और कोषाध्यक्ष धनराज परिहार के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उपस्थित प्रमुख सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी
गोखलेश सिंह,विकास जैन,रणवीर सिंह,श्रेणिक पारेख,अनुराग सिंह,गिरीश सुथार,सुनील वाधवानी,कोमल चौबे,नागेश साहू,राहुल मल्लाह,पवन यादव,आर्या सिंह,वासु पांडेय,आशीष सिंह,पप्पू शर्मा,श्रेयांश बैद,वैभव ताम्रकार,देवेंद्र सिंह,अजय चंद्राकर,चित्रकान्त सिंह,संतोष जांगड़े,श्रीओम सिंह,दिलबाग सिंह,रघुराज सिंह,परमेश्वर देवांगन,सुरेश यादव।
इसके साथ ही नगर के गणमान्य पर्यावरण प्रेमी राजू सोनकर,शिक्षक संतोष सोनकर,विजेंद्र मानिकपुरी,सोमेश नंदवानी,प्रियांक गुप्ता,नितेश लालवानी,सागर वैष्णव,जयकुमार मार्को,प्रकाश दुबे और आदर्श गुप्ता ने भी उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और इस हरित क्रांति का हिस्सा बने।
“स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” का यह 9 वर्षों का सफर यह साबित करता है कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो,तो एक छोटी सी phl भी शहर की आबोहवा बदलने का माद्दा रखती है।



