मुंगेली/नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने केन्द्रीय
राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात कर क्षेत्र में रेल्वे एवं
विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। इस दौरान नगर में विभिन्न विकास कार्यो के लिये 875 लाख रूपये स्वीकृति प्रदान किये
जाने की मांग की। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के दिल्ली निवास
पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगर विकास के लिये 8
करोड़ 75 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान किये जाने की मांग
में भी केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की। मंत्री को लिखे पत्र में शादी घर
निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में
बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं अन्य विविध कार्य हेतु 3 करोड़ तथा
शहर के अंदर मछली, मुर्गा एवं मटन दुकान को एक ही स्थान पर
शिफ्ट करने केम्पस एवं दुकान निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ एवं
रेहूंटा खार में गौ माता की सुरक्षा के लिये शेड,बाउण्ड्रीवाल एवं
अन्य विविध कार्य हेतु 75 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने
की । क्षेत्र में रेल लाईन के संदर्भ में भी केंद्रीय राज्य मंत्री से चर्चा की



