मुंगेली/भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रविकांत सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर प्रदेश एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं में पोरा तिहार का विशेष महत्व है। यह पर्व प्रकृति और पशुधन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ग्रामीण अंचलों में इस दिन बैल पूजा, माटी के खिलौनों की खरीदी और विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन कर लोक परंपराओं को जीवित रखा जाता है।
जिला मंत्री ठाकुर ने कहा कि ऐसे त्योहार हमारी लोकसंस्कृति की धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को उत्साह, सद्भाव और एकजुटता के साथ मनाएँ।
अंत में उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि –
“पोरा तिहार हमारी आस्था, संस्कृति और लोकजीवन की पहचान है, इसे मिल-जुलकर मनाना ही हमारी सच्ची विरासत है।”



