मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के एंड्रूज वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रोशन सोनी ने अपने जन्मदिन को विशेष और यादगार बनाने का अनोखा संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अपने वार्ड में सुबह सबसे पहले सफाई अभियान चलाकर दिन की शुरुआत की।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न दलों के पार्षद भी उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौ सेवा और सामाजिक कार्यों पर दिया जोर
पार्षद रोशन सोनी ने अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से गौ माता के लिए हरी सब्जियों की व्यवस्था की तथा एक्सीडेंटल गौ वंश के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी कराई। इसके साथ ही उन्होंने रामगढ़ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां के बुजुर्गों को खाद्य सामग्री भेंट की और उनके साथ समय भी बिताया।

कार्यकर्ताओं और जनसमर्थकों का उमड़ा स्नेह
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मित्रगण और नागरिक मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से आकाश सोनी,निमेष देवांगन पार्षद,सत्तू सिंह परिहार,रामकुमार साहू,शशांक तिवारी,अथर्व सोनी,गजेंद्र साहू, कन्हैया यादव,राजा साहू,संजय यादव,दादू साहू,श्याम सोनी,नवीन ठाकुर,सुनील साहू,लकी यादव,बिहारी साहू और अभिषेक निर्मलकर शामिल थे।
जनता की सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प – रोशन सोनी
जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्राप्त करने के बाद पार्षद रोशन सोनी ने कहा –
“जनता की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा संकल्प है। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद मुझे निरंतर समाजहित में काम करने की प्रेरणा देता है।”
मुंगेली नगर में रोशन सोनी की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।



