मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली सहकारिता एवं उद्योग विभाग की सभापति जानकी बोगी बारमते ने 15 अगस्त के पावन अवसर पर क्षेत्र के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है। यह दिवस हमें एकता,भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
सभापति बारमते ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे देश की प्रगति और विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा आपसी सौहार्द और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम अपने गांव,नगर और जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर स्वतंत्रता दिवस मनाने और तिरंगे का सम्मान करने का संदेश भी दिया



