मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने दीपावली के पावन पर्व पर नगर के समस्त नागरिकों,व्यापारियों,माताओं-बहनों,युवाओं एवं बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि दीपावली का यह पावन त्योहार प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा नगरवासियों का जीवन खुशियों के प्रकाश से आलोकित हो।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है,बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश,असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की खुशी में दीप जलाकर उनका स्वागत किया गया था। तभी से दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति,परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हमें अपने जीवन से नकारात्मकता,अहंकार और वैमनस्य को दूर कर प्रेम,सद्भावना,भाईचारे और मानवता का दीप प्रज्वलित करने की प्रेरणा देता है। यह पर्व परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ ही आपसी रिश्तों में मिठास और अपनत्व बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य,सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए और सभी के सपने साकार हों।
श्री शुक्ला ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम,सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं। त्योहार के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें तथा सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं। साथ ही जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटकर पर्व की वास्तविक भावना को आत्मसात करें।
अंत में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पुनः समस्त नगरवासियों को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह महापर्व मुंगेली नगर सहित पूरे प्रदेश में सुख,शांति,समृद्धि और विकास का नया उजाला लेकर आए।



