मुंगेली/जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. एम. के. पटेल के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई मुंगेली ने जिलाध्यक्ष दीपक बेताल के नेतृत्व में उनसे सौजन्य भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया…
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर डॉ. पटेल का स्वागत किया और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की….
शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक हितों पर हुई चर्चा
भेंट के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,शत-प्रतिशत प्रवेश,विद्यालयों में अधोसंरचना विकास तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. एम. के. पटेल ने आश्वस्त किया कि इसी माह जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक अतिशीघ्र आयोजित की जाएगी,ताकि शिक्षकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान डॉ. पटेल ने कहा – “मुंगेली जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शत-प्रतिशत नामांकन,शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होने कहा कि आपके संगठन के सहयोग से हम मुंगेली जिले को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी जिला बनाएंगे।”
उन्होंने जिले के समस्त शिक्षकों से टीम भावना एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप दीपक बेंताल,दुर्गेश देवांगन,रामबाबू मिश्रा,नेमीचंद भास्कर,ब्रजेश यादव,विवेक गोविंद,घनश्याम देवांगन,गुनाराम निर्मलकर,मालती जांगड़े, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में शालेय शिक्षक संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।



