मुंगेली/गर्मी और नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जनहित में एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने अध्यक्षीय मद से नगर के तीन प्रमुख सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर वाटर कूलर प्रदान किए हैं। इन वाटर कूलरों की स्थापना से आम नागरिकों,राहगीरों और श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। नपा अध्यक्ष ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना व फीता काटकर इनका शुभारंभ किया
नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल दाऊपारा स्थित गुरु घासीदास चौक में वाटर कूलर की स्थापना की गई,जिसका शुभारंभ नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने किया। चौक पर आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को अब स्वच्छ व ठंडा पानी मिलेगा।
इस दौरान Adv. जीवन लाल बंजारा,उमेश घृतलहरे,अभिलाष सिंह, पी. आर. पात्रे,यमुना भास्कर,अनंत,इंदिरा डाहीरे,शंबर बोहरा,राजू अनंत,कमोद पाल,नावेद और एहसान सहित अन्य नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला गांधी वार्ड स्थित सुन्नी मुस्लिम जमात खाना पहुंचे। वहां उन्होंने अध्यक्ष मद से दिए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस सौगात के लिए मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर गांधी वार्ड पार्षद विनय चोपड़ा, पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,सैय्यद वाजिद (मुतवल्ली),आरिफ खोखर,एजाज खोखर,आशिफ खान,निजाम खान,बबलू खान,असद खोखर, लमुश्ताक खान,कलीम बागड़ी,सुल्तान मिर्ज़ा,मेराज खान,मुकीम खान,नईम खान, जाकिर अली एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
वही यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया बस स्टैंड परिसर स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में भी वाटर कूलर की स्थापना की गई। नपा अध्यक्ष द्वारा इसका विधिवत शुभारंभ किया गया,जिससे बस स्टैंड आने वाले यात्रियों और मंदिर में दर्शन हेतु पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी छोटेलाल शुक्ला,श्री हनुमान भक्त जग्गू सिंह ठाकुर,कन्हैया यादव,अनिकेत यादव,राहुल यादव,असद खोखर और सिराज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की इस पहल की संपूर्ण मुंगेली नगर में सराहना की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।



