मुंगेली/श्रीराम चरित मानस सम्मेलन समिति मुंगेली द्वारा श्रीराम चरित मानस के रचनाकार महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष में मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली,अनिल सोनी अध्यक्ष प्रेस क्लब मुंगेली तथा संरक्षक श्री राम चरित मानस सम्मेलन समिति मुंगेली, आयुष शुक्ला पार्षद प्रतिनिधि अम्बेडकर वार्ड मुंगेली,जेठमल कोटड़िया उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम श्रीराम चरित मानस आधारित प्रसंगों केंद्रित था।जिसको मुख्य रूप से पूर्व माध्यमिक स्तर तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर के साथ ही बालक व बालिका वर्ग में बांटा गया था जिसमें लगभग छः शालाओं के 55 छात्रों ने भाग लिया था। समिति द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन करने हेतु प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार तथा शेष प्रतिभागियों के लिए सांत्वना पुरस्कार की व्यवस्था की गई थी।
प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं की सूची निम्नानुसार है।
पूर्व माध्यमिक स्तर
बालक वर्ग
प्रथम कुणाल साहू विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली
बालिका वर्ग
प्रथम कु मान्या चंद्राकर सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली
द्वितीय कु रामप्यारी साहू रविन्द्र भारती मदनपुर मुंगेली
तृतीय कु साक्षी गर्ग रवीन्द्र भारती मदनपुर मुंगेली तथा
कु भावना साहू रविन्द्र भारती मदनपुर मुंगेली को संयुक्त रूप से दिया गया।
उच्चतर माध्यमिक स्तर
बालक वर्ग
प्रथम पंकज चंद्राकर विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली
द्वितीय शिव शंकर साहू सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली
तृतीय गुप्तेश्वर चंद्राकर एस एल एस एकेडमी स्कूल मुंगेली
बालिका वर्ग
प्रथम कु चित्रांजलि साहू विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली
द्वितीय कु प्रिंसी साहू एस एल एस एकेडमी स्कूल मुंगेली
तृतीय कु हिमांशी साहू विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली
इस कार्यक्रम की सफलता में तरुण किशोर सिंह अध्यक्ष,कोमल शर्मा कोषाध्यक्ष,किरण कुमार शर्मा,सचिव विनोद पूरी गोस्वामी,प्रकाश यादव,नीलकंठ तिवारी,प्रभाकांत शर्मा,डॉ संजय गिरी गोस्वामी,शिव कुमार राजपूत,धनराज सिंह ठाकुर,दुष्यन्त सिंह श्रीनेत सहित प्रतिभागी शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसका संचालन नीलकंठ तिवारी व आभार तरुण किशोर सिंह द्वारा किया गया





