मुंगेली/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करही में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा सबसे पहले विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पहुँचे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
70 छात्राओं को मिली साइकिल,चेहरे पर दिखी खुशी
योजना के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नवमीं की 70 पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। लंबे समय से स्कूल आने-जाने के लिए पैदल या अन्य साधनों पर निर्भर रहने वाली बेटियों को जब नई साइकिलें मिलीं,तो उनके चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे। छात्राओं ने इसके लिए शासन और विद्यालय प्रशासन का आभार जताया।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला,बताया बालिका शिक्षा का महत्व
रामकमल सिंह परिहार,अध्यक्ष,जनपद पंचायत मुंगेली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्री परिहार ने योजना की सराहना करते हुए कहाकि
इस संस्था में दूर-दराज के गांवों से बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। अब साइकिल मिल जाने से उन्हें स्कूल आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी और उनकी राह आसान होगी।
उन्होंने माँ सीता और भक्त माता कर्मा के प्रेरक प्रसंगों का उदाहरण देते हुए समाज में बालिका शिक्षा को अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण बताया।
लल्लू सिंह राजपूत,जनपद सदस्य प्रतिनिधि,उन्होंने शिक्षा के व्यापक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा से केवल एक परिवार ही नहीं बल्कि दो परिवारों का विकास और कल्याण होता है। उन्होंने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और अपने गांव का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
आनंद राम महिलांगे,ग्राम सरपंच ने बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन की इस महती योजना से बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। अब वे अधिक उत्साह के साथ नियमित स्कूल आ जा सकेंगी।
फूल सिंह मार्को,नवनियुक्त अध्यक्ष,जनभागीदारी एवं शाला विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से न केवल छात्राओं को सुविधा होगी, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
प्राचार्य ने दी ट्रैफिक नियमों के पालन की सीख
कार्यक्रम के दौरान शाला के प्राचार्य जे. एस. ध्रुव ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए समय पर स्कूल आने और सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए सुरक्षित साइकिल चलाने की समझाइश दी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामय वितरण समारोह में शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष के. डी. मानिकपुरी,लक्ष्मी रजक,रेखचंद बंसल व समिति की महिला सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में साइकिल वितरण प्रभारी मोनिका ठाकुर,आर. के. वैष्णव,राखी पाठक,प्रभा वैष्णव,निधि दवे,सरिता गुप्ता,रीतू पांडेय,भारती देवांगन,सी. व्यास,जे. ई. सवरिययप्पन,रश्मि शर्मा,आर. के. पटेल,विजेंद्र कश्यप,सरिता साहू,अमरेश पांडेय,नवाब अली,मीडिया प्रभारी सहित विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



