मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 22,बिलासपुर रोड नहर के पास के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक लिखित आवेदन सौंपा है। इस दौरान वार्ड के बच्चों और नागरिकों ने एकजुट होकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग रखी।जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्थल निरीक्षण कर जल्द समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिलाया
मासूमों ने लगाई गुहार,अध्यक्ष ने दिया भरोसा
ज्ञापन सौंपने के दौरान वहां निवासरत बच्चों ने बेहद मासूमियत से नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला से अपनी परेशानी साझा की। बच्चों ने कहा, “हमारा सड़क बनवा दीजिए,हमलोग स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।”बच्चों की इस मासूम और गंभीर समस्या को सुनकर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने उन्हें और वार्डवासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में जल्द ही जिला कलेक्टर से चर्चा करेंगे और इस समस्या का त्वरित निराकरण करवाएंगे।
क्या है पूरा मामला?
वार्डवासियों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार,बिलासपुर रोड नहर के पास स्थित इस आवासीय क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। पक्की सड़क न होने के कारण पूरा रास्ता जर्जर और कीचड़युक्त हो जाता है,जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण और जल्द निर्माण का दिलाया भरोसा
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्थल निरीक्षण किया वही नागरिकों ने कार्यालय नगर पालिका परिषद में दर्ज कराए गए इस आवेदन के माध्यम से नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल इस स्थल का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण शुरू करवाएं ताकि बच्चों की पढ़ाई और लोगों का आवागमन सुचारू हो सके।
इस आवेदन को प्रमुख रूप से वार्ड की महिलाओं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे जिनमें आत्मा सिंह क्षत्रिय,जलेश्वरी गेंदले,रेशमी कपूर,श्याम कली मिरे,पार्वती सोनकर,सरिता तिवारी,हेमती बाई,दक्ष बंजारे,त्रिवेणी बंजारे एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।



