मुंगेली/प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। इसी कड़ी में मुंगेली के सरदार पटेल वार्ड अंतर्गत आशीर्वाद गली में पिछले कुछ समय से स्थानीय निवासी पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे थे। बढ़ते तापमान और पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए वार्डवासियों ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से एक नए बोरवेल (बोर खनन) की मांग की थी।जिसके बाद यह कार्य संपन्न हुआ इस बोर खनन के बाद सरदार पटेल वार्ड और गांधी वार्ड के निवासियों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी
देर रात खुद मौके पर मुस्तैद रहे नगर पालिका अध्यक्ष
वार्डवासियों की इस जायज और बेहद जरूरी मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और वार्ड पार्षद विनय चोपड़ा ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल बोर खनन की मंजूरी दी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष श्री शुक्ला खुद देर रात तक मौके पर डटे रहे और अपनी उपस्थिति में बोरिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया। पानी आते ही उपस्थित वार्डवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस त्वरित राहत के लिए अध्यक्ष के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।
बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रतिबद्ध है नगर पालिका:रोहित शुक्ला
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि
“नगर के भीतर जहाँ कहीं भी पेयजल की समस्या सामने आ रही है,उसका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर त्वरित तालमेल बिठाकर स्थायी समाधान किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नगरवासियों को पानी,बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएँ बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से मिलती रहें। इसके लिए नगर पालिका परिषद पूरी तरह से प्रयासरत है।”
इस अवसर पर पत्रकार योगेश शर्मा,नरेंद्र कोटडिया,वैभव ताम्रकार,मयंक कोटडिया,अभिषेक गुप्ता,प्रिंसु दुब,आशीष गोयल
सहित भारी संख्या में स्थानीय वार्डवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस जनहितैषी कार्य की सराहना की।



