filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;?hdrForward: 6; highlight: 0; motionR: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.0000,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?ispap:1;?papproctime: 2026:05:20 15:15:08;?module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 340.11145;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;
मुंगेली/नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 मई से 31 मई तक संचालित “स्वच्छ मुंगेली अभियान” के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय में एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
बैठक में नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026” के तहत अब नगर क्षेत्र में मिश्रित कचरा देना पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित वार्ड पार्षदों को ‘Lead Facilitator’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रत्येक वार्ड में पार्षद की अध्यक्षता में “वार्ड स्वच्छता समिति” का गठन किया जाएगा। इस समिति में स्वच्छता पर्यवेक्षक,महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एवं व्यापारी संघों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। समिति का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करना और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना होगा।
बैठक में बताया गया कि “स्वच्छ मुंगेली अभियान” के तहत अब प्रत्येक परिवार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान को चार अलग-अलग श्रेणियों में कचरा पृथक करना अनिवार्य रहेगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा अलग-अलग रंगों के डिब्बों की व्यवस्था निर्धारित की गई है। हरा डिब्बा रसोई एवं जैविक गीले कचरे के लिए,नीला डिब्बा प्लास्टिक एवं कागज जैसे सूखे कचरे के लिए,पीला डिब्बा डायपर और सैनिटरी नैपकिन जैसे स्वास्थ्यपरक अपशिष्ट के लिए तथा काला डिब्बा दवाइयों,बैटरी और ई-वेस्ट जैसे विशेष अपशिष्ट के लिए निर्धारित किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग करके ही नगर पालिका को दें,ताकि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने कहाकि इस अभियान को सफल बनाना नगर के हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है,बावजूद इसके यदि कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम,रैलियां और निरीक्षण अभियान भी चलाए जाएंगे।
बैठक में पार्षद विनय चोपड़ा,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,पार्षद विजय बंजारा,पार्षद प्रतिनिधि रवि कोसले,नगर पालिका से यतेंद्र पाण्डेय,रवि सोनवानी एवं दीपक साहू सहित अन्य लोगों ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की।



