मुंगेली/शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली की मासिक बैठक का आयोजन कर संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस बैठक में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ नगर के पड़ाव चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।
संगठन को धार देने की बनी रणनीति
बैठक के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर (बूथ और वार्ड) तक मजबूत करना था। पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी विधानसभा/लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया।
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन किया प्रदर्शन
संगठन की बैठक के तुरंत बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर के पड़ाव चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के आसमान छूते दामों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।
रोहित शुक्ला,अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद कहाकि
आज स्थिति यह है कि घरेलू हो या कमर्शियल सिलेंडर,दोनों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। छोटे व्यापारियों और आम परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार तुरंत गैस सिलेंडर के दामों में कटौती करे,अन्यथा यह आंदोलन और तेज होगा।
दीपक गुप्ता,अध्यक्ष,शहर कांग्रेस कमेटी कहाकि
केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आज देश की आम जनता भुगत रही है। रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार को आम आदमी के हितों की कोई चिंता नहीं है। मुंगेली कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
बैठक और प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रमुख रूप से श्याम जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,आत्मा सिंह क्षत्रिय,दिलीप बंजारा,राजेश छेदईया,जीतू श्रीवास्तव,जलेश यादव,संजय ठाकुर,आनंद सोनी,मकबूल खान,आरिफ खोखर,जग्गू ठाकुर,उर्मिला रमेश यादव,नूरजहां खान,मंजू शर्मा,अनीता विश्वकर्मा,निधि पुराणिक,नीरज यादव,राम तरलेजा,अहसान अली,इंद्रजीत कुर्रे,टीपू खान,अजीत गुप्ता,अजय साहू,जय सोनी,लक्ष्मी घृतलहरे,राजेश पात्रे,गौरव सिंह ठाकुर,राहुल यादव,स्वतंत्र मिश्रा,संजय यादव,सागर सोनी,निषाद खान,महेंद्र यादव,राम किशोर यादव,सालिक राम यादव,मनजीत बांधले,अमन बांधले,पुरुषोत्तम सेन,राजू यादव,गोकुल यादव,पप्पू शर्मा,देव साहू,रमेश राजू देवांगन,श्रवण सोनकर,गणेश सोनकर,नारोतम सोनकर,राजेंद्र यादव,प्रभु मल्हा,विष्णु खंडे,रूपदास चतुर्वेदी,मुकेश पात्रे एवं भीमेंद्र देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



