मुंगेली/अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ दिन पर सर्वब्राह्मण महिला परिषद की नगर अध्यक्ष निधि पौराणिक के नेतृत्व में एक सराहनीय सेवा कार्य करते हुए भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगवान परशुराम चौक,पुराना बस स्टैंड में किया गया,जहां राहगीरों और आम नागरिकों के लिए फल एवं शरबत का वितरण किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाना और भगवान परशुराम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सेवा कार्य की सराहना की।
नगर अध्यक्ष निधि पौराणिक ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में आपसी सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना ही सच्ची आस्था है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ऋतु तिवारी,आराधना तिवारी,पप्पू शर्मा,राहुल पाठक,शशांक चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला,जिससे लोगों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी।






