मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल 2026) से प्रारंभ हुए “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान के अंतर्गत रविवार को अभियान के दूसरे दिन ग्राम पंचायत दाऊकापा में सशक्त जनसंपर्क कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी एवं लोकहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करने का संकल्प लेकर घर-घर संपर्क किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू,कार्यक्रम प्रभारी राजेश्वर सिंह टंडन (जिला उपाध्यक्ष),पंकज सिंह ठाकुर (सह-कोषाध्यक्ष) सहित भाजपा मंडल जरहागांव के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर जयसवाल,नगर पंचायत बरेला के अध्यक्ष नरेश पटेल,मंडल महामंत्री डॉ. राम कुमार साहू,मंडल मंत्री आशीष पांडेय,भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री सत्रोहन साहू,जय प्रकाश यादव,संतोष साहू,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष कोल,महामंत्री मुकेश पटेल /राम जी यादव,पार्षद मुकेश साहू,पार्षद बंटी सेमरिया तथा जनपद पंचायत मुंगेली के सभापति राज दिलेश्वर साहू,जनपद सदस्य मालिक राम,शानू द्विवेदी,दीपक शर्मा,बुध राम साहू, अमिताभ शर्मा,तेजनारायण साहू,दीपक कुर्रे,सरोज धुरी,प्रमोद धुर,निकी साहू,अजय कश्यप,विश्वनाथ योगी,सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर तक पहुंचकर लाभार्थी भाइयों एवं बहनों से संवाद स्थापित किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी,जिनमें प्रमुख रूप से—
✔ प्रधानमंत्री जन धन योजना (वित्तीय समावेशन का आधार)
✔ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (किसानों को आर्थिक संबल)
✔ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (मातृशक्ति को धुएं से मुक्ति)
✔ स्वच्छ भारत मिशन – सुलभ शौचालय योजना (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता)
✔ महतारी वंदन योजना (महिला सशक्तिकरण)
✔ प्रधानमंत्री आवास योजना (हर परिवार को पक्का घर)
✔ निःशुल्क खाद्यान्न योजना (गरीब कल्याण अन्न योजना)
✔ भूमिहीन श्रमिक सहायता योजना
✔ प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना (बेटी के उज्ज्वल भविष्य हेतु)
✔ आयुष्मान भारत योजना (₹5 लाख तक निःशुल्क उपचार)
✔ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना (गांव-गांव तक बेहतर संपर्क)
ग्रामीणों से संवाद के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है और जनमानस में केंद्र के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही “डबल इंजन सरकार” के प्रति गहरा विश्वास एवं संतोष है।
ग्रामीणों ने हर्ष के साथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योजनाओं और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए सेवा,समर्पण और संगठन की भावना को साकार किया।
“सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा में तत्पर हैं और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।



