filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;?hdrForward: 6; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.0000,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?ispap:1;?papproctime: 2026:04:09 20:03:35;?module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 294.35565;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;
मुंगेली/नगर पालिका क्षेत्र के जवाहर वार्ड स्थित बलानी चौक अब रात के समय भी दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। वार्ड पार्षद आयशा मकबूल खान के प्रयासों से लाखों रुपये की लागत से यहां हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है,जिसके शुरू होते ही पूरे चौक सहित आसपास के क्षेत्र में उजाला फैल गया है।
इस हाईमास्ट लाइट के चालू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने से जहां सुरक्षा में वृद्धि होगी वहीं आमजन को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान ने बताया कि नगरवासियों और वार्डवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस हाईमास्ट लाइट को लगवाया गया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए नगर पालिका परिषद के सीएमओ होरी सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
वहीं विवेकानंद वार्ड के पूर्व पार्षद संजय जायसवाल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस स्थान पर हाईमास्ट लाइट की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए गए और आखिरकार आज यह सुविधा शुरू हो गई,जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
नगरवासियों ने भी इस कार्य के लिए पार्षद आयशा मकबूल खान और नगर पालिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से शहर की तस्वीर लगातार बेहतर हो रही है।



